फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In view of the festival, increased vigilance on the border, increased surveillance on footpaths

Maharajganj News: त्योहार को देखते हुए सीमा पर बढ़ी सर्तकता, पगडंड़ियों पर निगरानी बढ़ी

Tue, 17 Oct 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
In view of the festival, increased vigilance on the border, increased surveillance on footpaths
सोनौली बार्डर पर त्योहार को देखते हुए वाहन की जांच करते एसएसबी जवान।संवाद
पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से जांच करने के साथ कर रही पेट्रोलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर त्योहार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। खासकर पगडंड़ियों पर विशेष निगरानी की जा रही है। भारत के अलग-अलग हिस्सों से नेपाली नागरिक अपने घर जाने में लगे हैं। सीमा पर प्रवेश के दौरान उन्हें समस्या न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से जांच करने के साथ ही पेट्रोलिंग भी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सरहद पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। साथ ही परिचय पत्र देखने के बाद ही भारत में प्रवेश की अनुमति मिल रही है। सोनौली और ठूठीबारी सीमा पर एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही है। 24 घंटे पगडंडियों पर संयुक्त गश्त की जा रही है। सोनौली सीमा पर जवानों के साथ सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं पुलिस और एसएसबी के जवान
खुली सीमा होने के कारण निगरानी में समस्या होती है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व सीमावर्ती गांव में एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। ठूठीबारी और सोनौली सीमा सहित बरगदवा, निचलौल, परसा मलिक, भगवानपुर, खनुआ, हरदीडाली एवं सुंडी सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति एवं वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं। एसएसबी की विशेष चेकिंग, डाॅग स्कावर्ड, बैग स्कैनर व मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------
बार्डर क्षेत्र के थानों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बार्डर क्षेत्र के थानों में ठूठीबारी, परसामलिक, निचलौल, बरगदवा, नौतनवा व सोनौली थानों की पुलिस द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती गांव पर नजर रखी जा रही है। पुलिस एसएसबी संयुक्त गश्त कर रही है।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed