Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In view of Chhath, the administration has banned the entry of state transport buses into the city.

Maharajganj News: छठ पर शहर में नो-इंट्री से बढ़ी यात्रियों की दुश्वारी

Mon, 16 Nov 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
In view of Chhath, the administration has banned the entry of state transport buses into the city.
महराजगंज। छठ पर्व को लेकर शहर में लगाई गई नो-इंट्री व्यवस्था यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। गोरखपुर, दिल्ली, लखनऊ से आने-जाने वाले यात्रियों को रविवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छठ के मद्देनजर प्रशासन ने रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे लखनऊ-गोरखपुर रूट से आने वाली बसों को शिकारपुर के पास ही रोकना पड़ा। वहीं महराजगंज से बाहर जाने वाले यात्रियों को मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर शिकारपुर जाकर बस पकड़नी पड़ी। रविवार को त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन

दिल्ली और लखनऊ से आए यात्रियों को शिकारपुर में उतार दिया गया। वहां से उन्हें ऑटो या पैदल ही शहर में दाखिल होना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई यात्रियों को सामान के साथ दो से तीन किमी पैदल चलना पड़ा। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से कोई बस नहीं मिल रही है। पता चला कि बसें शिकारपुर से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में निजी वाहनों से अधिक किराया देकर जाना पड़ा। वही शहर के अंदर भी बैरिकेडिंग के कारण जाम की स्थिति बनी रही। छठ घाटों की ओर जाने वाली भीड़ के कारण मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को त्योहार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। बसों को बाईपास से निकालने या शटल सेवा चलाने से लोगों को राहत मिल सकती थी।

बोले यात्री
लखनऊ से आ रहा हूं। शिकारपुर में बस ने उतार दिया। बताया शहर में नो-इंट्री है। सामान के साथ पैदल चलना पड़ा। प्रशासन को पहले से शटल बस की व्यवस्था करनी चाहिए थी। बुजुर्गों को बहुत दिक्कत हो रही है।
- कन्हैया यादव, यात्री
गोरखपुर जाना था। दो घंटे से बस स्टैंड पर रहा लेकिन कोई बस यहां से नहीं जा रही। पता चला सभी बसें शिकारपुर से मिल रही हैं। ऑटो वाले मनमाना किराया मांग रहे हैं। त्योहार पर ऐसी व्यवस्था से परेशानी बढ़ गई है।

- कवि शंकर पांडेय, यात्री
बोले अधिकारी
शहर में छठ पर्व के मद्देनजर भारी वाहनों को नहीं दाखिल होने दिया गया। यह व्यवस्था आज सुबह 10 बजे के बाद समाप्त की जाएगी जिसके बाद रोडवेज बस स्टेशन से ही संचालित होंगी।
- संजय प्रेमी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed