Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the Temple of a Thousand Golden Buddhas, 550 people are offering prayers for world peace and human welfare.

Maharajganj News: लुंबिनी में सात दिवसीय महापूजा शुरू, 12 देशों के श्रद्धालु जुटे

Tue, 03 Nov 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
In the Temple of a Thousand Golden Buddhas, 550 people are offering prayers for world peace and human welfare.
सोनौली। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में विश्व शांति, मानव कल्याण और समस्त प्राणियों की सुख-समृद्धि के लिए सात दिवसीय विशेष पूजा रविवार से शुरू हुई। इसमें 12 देशों के करीब 150 विदेशी श्रद्धालुओं समेत कुल 550 लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


लुंबिनी के पश्चिम विहार क्षेत्र स्थित पाल थुबतेन सेडुप लिंग विहार (हजार स्वर्ण बुद्ध मंदिर) में महायान बौद्ध परंपरा के अनुसार आयोजन हो रहा है। पूजा के दौरान सभी मनुष्यों की सुरक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और विश्व में शांति स्थापित होने की कामना की जा रही है। महायान केनिंग संप्रदाय के संस्थापक चोकी न्यिमा रिनपोचे हजार बुद्धों की प्रतिमाओं का अभिषेक कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को प्रवचन दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह आयोजन तिब्बती बौद्ध परंपरा के प्रमुख धार्मिक पर्व ‘ल्हाबाब दुचेन’ के अवसर पर किया जा रहा है। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान बुद्ध देवताओं और अपनी माता को देवलोक में उपदेश देने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटे थे। तिब्बती पंचांग के नौवें महीने की 22वीं तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व बौद्ध धर्म के चार प्रमुख पवित्र त्योहारों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पाल थुबतेन सेडुप लिंग विहार के उद्घाटन की दूसरी वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश के श्रद्धालु शामिल होकर विश्व शांति और मानवता के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed