फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the security guard, meeting of CM

कड़े सुरक्षा पहरे में होगी सीएम की सभा

Mon, 27 Nov 2017 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 27 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
In the security guard, meeting of CM
कड़े सुरक्षा पहरे में होगी सीएम की सभा - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को जीएसवीएस कॉलेज परिसर में चुनावी सभा कड़े सुरक्षा पहरे में होगी। इसके दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए बडे़ व अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए अलग -अलग व्यवस्था की गई है। प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या न पैदा हो, इसके लिए यातायात पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। जनसभा स्थल के आसपास निगरानी के लिए भवनों के छतों पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। साथ ही कॉलेज परिसर में पीछे खाली पड़े स्थान पर भी पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 27 को होने वाली चुनावी सभा के मद्देनजर एसपी आरपी सिंह ने रविवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। जिसमें पुलिस कर्मियों के अलावा थानेदार और सीओ भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी पुलिस कर्मियों को उन्होंने सभा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी। एसपी ने पुलिस कर्मियों को आगाह किया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति काली रुमाल अथवा काली शर्ट पहनकर न आने पाए। इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि नगर में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 650 पुलिस कर्मी, 100 दारोगा, आठ क्षेत्राधिकारी, तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 16 थानेदार, और एक प्लाटून पीएसी के अलावा अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। ड्यूटी स्थल पर सुबह नौ बजे से पहले सभी सुरक्षा कर्मी पहुंच जाएंगे। जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसे जहां भी तैनाती मिली है, वहां वह सतर्क होकर ड्यूटी करे।

विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, सीओ फरेंदा गौरव सिंह, सीओ निचलौल रणविजय सिंह, नौतनवां सीओ एसके रवि, कोतवाल सदर रामदवन मौर्य, बृजेश सिंह, एसओ रामपाल यादव, ओपी चौहान, राजेश वर्मा, ज्ञानेंद्र राय, मनीष सिंह, नगर चोकी इंर्चाज जयशंकर मिश्र के अलावा तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed