फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the Saas-Bahu convention, the chairman made aware of voting

सास बहू सम्मेलन में चेयरमैन ने मतदान के प्रति किया जागरूक

Wed, 17 Nov 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
In the Saas-Bahu convention, the chairman made aware of voting
सास बहू सम्मेलन में चेयरमैन ने मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

- जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले भर में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर सशक्त व मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकती हैं।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया नगर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सास-बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं, जिनके मत के बल पर ही राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। पूर्व चेयरमैन नायला खान ने कहा कि देश की आधी आबादी को मतदान के अधिकार को समझने और उसका शत-प्रतिशत उपयोग करने की जरूरत है। इस दौरान सभासद शाहनवाज खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फरहत, वन्दना, कौशिल्या, नीलम, गुंजारानी, मैमुन्निशा, हबीबुन्निशा, रीता देवी, अंजुम, मीना गुप्ता, कैलाशी देवी, सुधा, प्रमोद पाठक, खुर्शेद आलम आदि लोग उपस्थित रहे। सदर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी सास-बहू सम्मेलन का आयोजन करते हुए महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही पनियरा, परतावल, घुघली, सिसवा, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, मिठौरा प निचलौल में भी सम्मेलन का आयोजन हुआ। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सास बहू सम्मेलन आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मीपुर अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि लिंगानुपात को सुधारने को लेकर यह पहल की जा रही है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री व बीएलओ सरोज जयसवाल,सुगन्धा सिंह, मंजू विश्कर्मा, मंजू ,रेनु पाण्डेय, सुषमा,प्रेमशीला, पूनम, रीता, दुर्गावती, प्रियंका, पुष्पा, नीना, ज्ञानमती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed