फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the name of help, Rs 15,300 was withdrawn by changing the woman's ATM card.

Maharajganj News: मदद के नाम पर महिला का एटीएम कॉर्ड बदलकर 15,300 रुपये निकाले

Sun, 03 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the name of help, Rs 15,300 was withdrawn by changing the woman's ATM card.
परतावल। स्थानीय थाना क्षेत्र में श्यामदेउरवा चौराहे पर लगे एटीएम बूथ पर एक महिला से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला की मदद करने के नाम पर उसके खाते से 15,300 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़िता सुनीता निवासिनी बड़हरा बरईपार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह 28 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे श्यामदेउरवा चौराहे पर स्थित एक एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई थी। एटीएम के अंदर पहले से खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड लिया और उसी दौरान चालाकी से उसने कार्ड बदल लिया और मौके से भाग गया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। तब महिला को पता चला कि उसके खाते से 15,300 रुपये निकाल लिए गए हैं। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed