फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the greed of huge profits, businessmen are dumping garlic for Sahalag.

Maharajganj News: मोटे मुनाफे के लालच में सहालग के लिए लहसुन डंप कर रहे धंधेबाज

Wed, 08 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the greed of huge profits, businessmen are dumping garlic for Sahalag.
महराजगंज। भारत नेपाल बाॅर्डर के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों फिर से नेपाल के रास्ते चीन का लहसुन आने लगा है। माना जा रहा है कि सहालग को देखते हुए धंधेबाज लहसुन की तस्करी कर इकट्ठा करने में जुट गए हैं। एक क्षेत्र से रोजाना 8 से 10 पिकअप लहसुन आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

भारत नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती इलाकों से पुलिस टीम सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार तस्करी का चीन का लहसुन बरामद कर रही है, लेकिन खुली सीमा के चलते अधिकांश धंधेबाज अपने मकसद में सफल हो जा रहे हैं। मंगलवार को निचलौल मंडी परिसर में बैठ चर्चा कर रहे कुछ व्यापारियों ने कहा कि चीन का लहसुन चमकदार होता है। इसके चलते धंधेबाजों को अच्छी आमदनी होती है, क्योंकि बाजार में चमकदार और बड़े दाने वाले लहसुन की डिमांड ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

देसी की अपेक्षा चीन का लहसुन जल्दी बिक जाता है। लहसुन का कारोबार ज्यादातर सीमावर्ती इलाकों से होता है। धंधेबाज नेपाल से तस्करी कर चीन का लहसुन डंप कर लेते हैं। फिर व्यापारियों के वहां सप्लाई कर देते हैं। कुछ धंधेबाज तो ऑनलाइन मंडी गेट पास कटाकर गोरखपुर, बिहार और दिल्ली तक की बड़ी मंडियों में चीन का लहसुन भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, चीन के लहसुन का मूल्य नेपाल में 80 से 100 रुपये प्रति किलो है, जबकि भारतीय क्षेत्र में देसी लहसुन की कीमत करीब 260 से 320 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में धंधेबाज बाॅर्डर पर चीन के लहसुन की तस्करी कर सहालग में मोटी रकम कमाने के जुगाड़ में जुटे हैं। फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में पुलिस इन धंधेबाजों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

भारतीय बाजारों में बिकने वाले देसी लहसुन में भी चीन के लहसुन की मिलावट की जा रही है। वहीं लोगों को यह पता भी नहीं है कि वे देसी लहसुन खा रहे हैं कि चीन का। हालांकि जहां देसी लहसुन लोगों के सेहत के लिए फायदेमंद है। वहीं चीन का लहसुन नुकसानदायक है। ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed