Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In some places, there has been a five-year wait for a handover, while in others, the center is operating out of a rented building.

Maharajganj News: एएनएम सेंटर जर्जर, घरों से संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवा

Fri, 13 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
In some places, there has been a five-year wait for a handover, while in others, the center is operating out of a rented building.
महराजगंज। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों की हकीकत जिले के जर्जर एएनएम सेंटर बयां कर रहे हैं। जर्जर एएनएम सेंटरों में दवाएं रखने तक की जगह नहीं है। कई केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाएं घरों से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए भवन पांच साल बाद भी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हो सके हैं। कई सेंटरों पर ताला लटका रहता है। इसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के धमउर और सोहगी बरवा स्थित एएनएम सेंटरों के भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। धमउर में तैनात संविदा कर्मचारी शांति देवी ने बताया कि भवन की हालत खराब होने के कारण निर्धारित तिथि पर ही सेंटर में सेवाएं दी जाती हैं। अन्य दिनों में गांव के निजी मकान से टीकाकरण और दूसरे कार्य करने पड़ते हैं। सोहगी बरवा में तैनात बिंद्रावती देवी ने बताया कि भवन की बदहाली के कारण तीन गांवों में घर-घर जाकर टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाएं देनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर में करीब पांच वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से बना एएनएम सेंटर अब तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ। भवन का फाटक, फर्श और खिड़कियां टूट चुकी हैं। फिलहाल सामने स्थित पीएचसी से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं, लेहड़ा खास में तीन वर्ष पहले बने सेंटर में प्लास्टर तक नहीं हुआ है। इसके चलते किराए के मकान से सेवाएं दी जा रही हैं।
ग्रामीण रामानंद और धनंजय यादव का कहना है कि सरकारी भवन बनने के बाद भी उनका उपयोग नहीं होना धन की बर्बादी है। नंदनी देवी और हर्षिता देवी के मुताबिक, सेंटर दुरुस्त होते तो ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलतीं और दवाएं भी सुरक्षित रखी जा सकती थीं।
बजट की कमी से अटकी मरम्मत
सीएचसी फरेंदा के अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने बताया कि एएनएम सेंटरों की मरम्मत के लिए बजट की कमी है। बजट मिलने पर भवनों को दुरुस्त कराया जाएगा। लेहड़ा खास में सेंटर कहां बना है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है। सीएचसी निचलौल के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि बदहाल केंद्रों की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। स्वास्थ्यकर्मी जरूरत के अनुसार दवाएं लेकर सेंटरों पर जाते हैं। भवनों की स्थिति खराब होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।


बोले अधिकारीजिले के 35 जगहों पर जर्जर एएनएम सेंटर का मरम्मत कराया जा रहा है। जिले में जहां भी जर्जर भवन हैं उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगीं।
- डॉ. राजेश द्विवेदी, नोडल निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article