फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In old enmity, bricks and stones went on two sides, eight injured

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, आठ घायल

Wed, 23 Jun 2021 05:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
In old enmity, bricks and stones went on two sides, eight injured
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, आठ घायल
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के ग्राम सभा राजपुर बुजुर्ग में मंगलवार देर रात 11 बजे पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बनकटी भेजा।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा राजपुर बुजुर्ग में एक पक्ष योगेंद्र, सुनील व दूसरे पक्ष नंदलाल, तीर्थराज आदि में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार रात कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर बाद मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब एक घंटे तक मारपीट होती रही। एक पक्ष के योगेंद्र, राम देवी, रविंद्र, सुनील तथा दूसरे पक्ष के तीर्थराज, रामकिशन, शांति देवी, राहुल घायल हुए हैं। योगेंद्र और तीर्थराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप शुक्ला ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed