{"_id":"66f11d32ad44a28d1402c9be","slug":"in-maharajganj-complainant-reached-police-station-with-complaint-and-clashed-snatched-from-police-video-viral-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थाना परिसर में पहुंचे थे फरियाद लेकर, धक्का-मुक्की; पुलिस संग छीना- झपटी- वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थाना परिसर में पहुंचे थे फरियाद लेकर, धक्का-मुक्की; पुलिस संग छीना- झपटी- वीडियो वायरल
Mon, 23 Sep 2024 01:18 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:18 PM IST
सार
नौतनवा क्षेत्र के गांव नई कोट निवासी चंद्रमा सिंह की पहली पत्नी से दो बेटे अमित सिंह और विशाल सिंह हैं। पहली पत्नी की मौत हो गई तो दूसरी शादी किए, दूसरी पत्नी लकमी सिंह से एक बेटी है। पहली पत्नी का छोटा बेटा विशाल सिंह सौतेली मां के साथ रहता है। शनिवार को चंद्रमा सिंह और उनकी पत्नी के बीच फाटक लगाने को लेकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा गया।
विज्ञापन
मारपीट, छीना-झपटी का वीडियो वायरल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नौतनवा थाना परिसर में रविवार की शाम एक परिवार के बीच आपसी विवाद को लेकर धक्का मुक्की करने, हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती नौतनवा पुलिस पर कार्रवाई के बजाय मारने पीटने का आरोप लगा रही है। एक पुलिस कर्मी युवक को पकड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा क्षेत्र के गांव नई कोट निवासी चंद्रमा सिंह की पहली पत्नी से दो बेटे अमित सिंह और विशाल सिंह हैं। पहली पत्नी की मौत हो गई तो दूसरी शादी किए, दूसरी पत्नी लकमी सिंह से एक बेटी है। पहली पत्नी का छोटा बेटा विशाल सिंह सौतेली मां के साथ रहता है।
विज्ञापन
शनिवार को चंद्रमा सिंह और उनकी पत्नी के बीच फाटक लगाने को लेकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा गया। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मेडिकल के लिए ले जाते समय लकमी सिंह मेडिकल के लिए तैयार नहीं थी। इस दौरान उसकी बेटी ने वीडियो बनकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर आरोप निराधार है। चंद्रमा सिंह और उनकी पत्नी लकमी सिंह के बीच फाटक लगाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही थी तो लकमी सिंह ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी बेटी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीओ नौतनवा को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।