{"_id":"66c1d0f34e942ea0e40751bd","slug":"in-maharajganj-a-young-man-cheated-a-girl-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-making-her-video-and-audio-record-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी: पहले विश्वास जमाया, फिर युवती से ऑडियो-वीडियो चैट की- धमकी देकर ठगे लिए 1.55 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी: पहले विश्वास जमाया, फिर युवती से ऑडियो-वीडियो चैट की- धमकी देकर ठगे लिए 1.55 लाख रुपये
Sun, 18 Aug 2024 04:16 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:16 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका एक युवक से संबंध था। उनका युवक से अक्सर बातचीत होती थी। वह जब भी युवक से बातचीत करती थी, तो युवक चोरी से उनकी सभी बातों को रिकार्डिंग करता था। इतना ही नहीं युवक ने चोरी से फोटो भी अपने पास ले ली थी। इसी बीच युवक उनसे रकम की मांग करने लगा। रकम देने से वह मना की तो युवक रिकार्डिंग, ऑडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
प्यार के बाद मोबाइल के सहारे युवती से ठगी शुरू हो गई
- फोटो : ANI
विस्तार
निचलौल शहर के मोहल्ले की एक युवती का संबंध एक युवक से हो गया था। उस दौरान युवक ने युवती को प्यार का झांसा देकर उससे घंटों बात शुरू कर दी। युवती को इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन युवक चुपचाप दोनों के बातचीत की कॉल रिकार्डिंग करना लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान व्हाट्सएप चैट पर फोटो और वीडियो एडिट कर उसे वायरल की धमकी देना शुरू कर दिया। ऐसे युवक ने युवती के साथ 1.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद से युवती इन दिनों काफी मानसिक और तनाव में आ गई। आजिज आकर युवती ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीरी देकर शिकायत की है। युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तहरीर में युवती ने पुलिस से बताया है कि उनका एक युवक से संबंध था। उनका युवक से अक्सर बातचीत होती थी। वह जब भी युवक से बातचीत करती थी, तो युवक चोरी से उनकी सभी बातों को रिकार्डिंग करता था। इतना ही नहीं युवक ने चोरी से फोटो भी अपने पास ले ली थी।
विज्ञापन
इसी बीच युवक उनसे रकम की मांग करने लगा। रकम देने से वह मना की तो युवक रिकार्डिंग, ऑडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके बाद वह लोकलाज के डर से युवक को कई किस्तों में मिलाकर 95 हजार रुपये दे दी। उसके बाद भी युवक उनका रिकार्डिंग ऑडियो और फोटो डिलीट नहीं किया।
फिर ऑडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके चलते वह मानसिक और आर्थिक रुप से टूटने लगी। इतना ही नहीं युवक ने 60 हजार रुपये का मोबाइल भी खरीदवा लिया। युवती ने युवक पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही रकम वापस कराने और ऑडियो तथा फोटो डिलीट कराने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।