{"_id":"66f2ae40bf8475db900be867","slug":"in-maharajganj-a-young-man-attacked-a-girl-with-a-knife-and-injured-her-she-had-refused-to-marry-him-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ननिहाल आई थी युवती, सिरफिरे ने चाकू से कर दिया हमला- शादी से कर दिया था इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ननिहाल आई थी युवती, सिरफिरे ने चाकू से कर दिया हमला- शादी से कर दिया था इंकार
Tue, 24 Sep 2024 05:49 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:49 PM IST
सार
घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने शादी करने से इंकार दिया था। वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी, लेकिन मनबढ़ युवक उसे परेशान करता था।
विज्ञापन
मोबाइल छीनने आए बदमाशो ने बालक को चाकू मारा
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने शादी करने से इंकार दिया था। वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी, लेकिन मनबढ़ युवक उसे परेशान करता था।
विज्ञापन
आरोप है कि आए दिन युवक उससे शादी की बात कर परेशान करता रहता था। मंगलवार की सुबह युवती जब खेत की ओर गई तो युवक उसका पीछा करते हुए वहीं पहुंच गया।
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
उसने उससे बात करने की कोशिश तो युवती ने इंकार दिया। इससे युवक आग बबूला हो गया।
उसने पास में रखे चाकू से युवती के शरीर कर कई जगह वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवती के चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी हाथ पैर बांधकर पहले जमकर पिटाई हुई। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।
घायल युवती को घुघली सीएचसी लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती अपने ननिहाल में सिलाई सीख रही थी। आरोपी युवक हमेशा समय समय पर युवती को छेड़ता रहता था, लेकिन युवती ने उससे किनारा कस लिया था। वह मौके की तलाश में था, की युवती उससे अकेले में कब मिल जाय। मंगलवार को उसे मौका मिला तो पूरी तैयारी के साथ गया था।