फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Maharajganj, a girlfriend has started a sit-in outside her boyfriend's house, insisting on getting married

Maharajganj News: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका- प्रेमी के घर की दहलीज पर धरने पर बैठी, जानें पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2024 01:14 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
In Maharajganj, a girlfriend has started a sit-in outside her boyfriend's house, insisting on getting married
प्रेमी के घर के बाहर मुंह पर दुपट्टा डालकर बैठी प्रेमिका. आस पास खड़ी गांव की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह एक युवती अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और युवती को मनाने लगे, लेकिन वह नहीं मानी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चौकी पर ले गई और पूछताछ में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। लकड़ी की मां को जब इसकी जानकारी हुई तो कमरे में बाहर से दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया और शोर मचाने लगी। थोड़े ही देर में पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


वहीं, युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए और युवक को बाहर निकालने की कोशिश किए, लेकिन लड़की की मां दरवाजा नहीं खोली। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाया और लड़के को कमरे से बाहर निकाला। चर्चा है कि इसी के बाद लड़के पक्ष लड़की से किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई और लड़के के घर पर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। युवती का कहना है कि वह गांव के ही एक युवक से पिछले पांच वर्षों से प्रेम करती है। अब युवक उससे शादी करने से इन्कार कर रहा है। वह कई घंटे प्रेमी के घर के बाहर दरवाजे पर बैठी रही।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पुलिस चौकी पर ले आई और मामले की जांच - पड़ताल में जुट गई। चौकी प्रभारी सचिंद्र राठी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते। आपस में सुलह - समझौता कर लिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed