{"_id":"6630e1cffd359a1be104cefe","slug":"in-maharajganj-a-daughter-in-law-has-made-serious-allegations-against-her-mother-in-law-case-lodge-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बहू ने लगाया सास पर ये गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज - जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बहू ने लगाया सास पर ये गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज - जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 30 Apr 2024 05:49 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सास अपने बहू के पास साजिश के तहत रात के तीन बजे एक गैर युवक को भेज दी। जिस पर युवक छेड़छाड़ करते हुए फरार हो गया। पीड़िता ठूठीबारी कोतवाली पुलिस व एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
थक-हारकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ठूठीबारी कोतवाली पुलिस आरोपी सास व एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 29 नवंबर 2023 की शाम खाना खिला कर मुझे मेरी सास चैनल के अंदर बंद करके ताला लगा दी।
विज्ञापन
रात में लगभग तीन बजे एक युवक को चैनल खोल कर अंदर घुसा दी। उसने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध जताया और कहा कि तुम कैसे अंदर आ गए, तब उसने कहा कि तुम्हारे सास ने मुझे भेजा है। जब तुम्हारे सास को कोई दिक्कत नहीं तो तुम्हे दिक्कत क्यों हो रही है। तुम्हारी बड़ी जेठान से भी यही काम करा रही थी।
विज्ञापन
चिल्लाने लगी तो चला गया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि सास व एक अज्ञात युवक के खिलाफ गलत तरीके से कैद कर महिला की लज्जा भंग करने जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।