फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in Jangle lapord attack -injurd women

जंगल में लकड़ी लाने गई महिला को तेंदुआ ने किया घायल

Mon, 29 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
in Jangle lapord attack -injurd women
जंगल में लकड़ी लाने गई महिला को तेंदुआ ने किया घायल
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के समीप बसा गांव सेमरहवां में सोमवार को जंगल में लकड़ी लाने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। साथ में लकड़ी लाने गए अन्य लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ घने जंगल की तरफ चला गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवां की तिलकी देवी (38) जंगल में केरमुहवां ताल के पास लकड़ी लाने गई थी। साथ में गांव के कुछ और लोग भी गए थे। तिलकी देवी जंगल में लकड़ी लेकर केरमुअहवा ताल के पास पहुंची। झाड़ी के बीच में बैठा तेंदुआ अचानक हमला कर दिया जिससे उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ में गए अन्य लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ महिला को छोड़कर घने जंगल की तरफ भाग गया। साथ के लोग घायल महिला को घर ले गए और परिजन तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले गए जहां इलाज हो रहा है। उत्तरी चौक रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुआ ताल में पानी पीने आया होगा। इस बीच महिला पर हमला कर दिया जिससे दाहिने हाथ में चोट लगी है। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व तेंदुए ने बालक को मार डाला था
नौतनवां। सेमरहवा गांव में तेंदुआ का आतंक बढ़ता जा रहा है। गत बृहस्पतिवार शाम सेमरहवा गांव के बरतानी टोले पर पिता के साथ खेत में पानी चला रहे एक सात वर्षीय छोटेलाल को झपट कर जंगल में ले जाकर मार डाला था। उसी रात गांव के चंद्रेश के गाय को भी शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed