फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन से प्रसव की बढ़ रही संख्या 15-30-55

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
in government hospitals
सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन से प्रसव की बढ़ रही संख्या
विज्ञापन

जनवरी से 14 दिसंबर तक तीन केंद्रों पर ऑपरेशन से हुए 387 प्रसव
महराजगंज। ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए तीन अस्पतालों में बेहतर सुविधा है। सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बढ़ते आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि लोगों का भरोसा सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ने लगा है।
गर्भवती महिलाओं के लिए सामान्य प्रसव या ऑपरेशन की सुविधा परतावल, निचलौल एवं जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इन केंद्रों पर लाभ मिलने से महिलाओं को निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। जिले में जनवरी से 14 दिसंबर तक तीन केंद्रों पर 387 गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव हुआ है। जबकि 3889 गर्भवती महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएचसी परतावल में 1428 गर्भवती महिलाओं ने प्रसव कराया है। इनमें 1378 गर्भवती महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ। जबकि 50 महिलाओं ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। सीएचसी निचलौल में 1205 गर्भवती महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया। 1202 गर्भवती महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ। जबकि तीन गर्भवती महिलाओं ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। जिला अस्पताल में 1243 गर्भवती महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया है। इनमें 334 गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। जबकि 909 गर्भवती महिलाओं ने सामान्य प्रसव के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल में निश्चेतक की हुई तैनाती
सीएचसी निचलौल में निश्चेतक की तैनाती नहीं होने के कारण यहां जनवरी से दिसंबर तक केवल तीन गर्भवती महिलाओं का ही ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया जा सका है। अब यहां निश्चेतक की तैनाती हो जाने से ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया बढ़ सकती है।

सीएचसी पर बेहतर सुविधा उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार संबंधित अस्पतालों में व्यवस्था बेहतर की जाती है। सुविधा बेहतर मिलने पर सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए भरोसा बढ़ा है। सस्ते में इलाज की सुविधा बेहतर ढंग से लोगों को मिल रही है।
डॉ. राकेश कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed