फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In case of student stress, get solution on toll free number

Maharajganj News: विद्यार्थी तनाव होने पर टोल फ्री नंबर पर पाए समाधान

Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
In case of student stress, get solution on toll free number
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार तैयारी कर रहे हैं, ताकि परीक्षा को नकलविहीन कराया जा सके। वहीं छात्र-छात्राएं भी अच्छे नंबर पाने के लिए अपनी तैयारियाें में जुट गए हैं। कई बार छात्र-छात्राएं बेवजह का तनाव ले लेते हैं जिसकी वजह से कई बार वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पर सकते हैं। जिला स्तरीय नंबर सोमवार को जारी होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर 109 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी पूर्ण की जा रही है। वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा को लेकर कड़ी तैयारी करना शुरू कर दिया है। ताकि परीक्षा में अच्छे नंबर आ सके। ऐसे में कई बार छात्र-छात्राएं अपने आप तो कभी अभिभावकों के प्रेशर में आकर काफी तनाव ले लेते हैं, क्योंकि छात्र-छात्राओं से बेहतर नंबर लाने की अपेक्षा सभी को रहती है। ऐसे में कई बार न चाहते हुए छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया जाता हैं जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय ने बताया कि अगर परीक्षा को लेकर कोई मानसिक तनाव है। परीक्षार्थी उबर नहीं पा रहे हैं, तो वह टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इस नंबर पर खास बात यह है कि यहां पर की गई बात को रिकॉर्ड नहीं किया जाता है। साथ ही इस नंबर पर किसी भी दिन, किसी भी समय कॉल करके बात की जा सकती है। इसके लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है। कई बार देखने को मिलता है कि छात्र-छात्राओं पढ़ाई करते हुए तनाव में आ जाते हैं। उस समय उनके पास उनकी समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं होता है। इसलिए इन नंबर को 24 घंटे सातों को दिन चालू रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed