{"_id":"18947146df6e9886481a386c315f955e","slug":"in-case-of-robbery-former-mp-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के मामले में पूर्व सांसद को जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के मामले में पूर्व सांसद को जमानत मिली
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मामला पूर्व सांसद अखिलेश सिंह से जुड़ा है। नौ नवंबर 1999 को एक जनसभा को संबोधित होने के लिए ठूठीबारी जाते समय सिपाही इंद्रदेव से पूर्व सांसद का विवाद हो गया था। इस दौरान पूर्व सांसद को चोट भी लगी थी। उनका निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज भी हुआ था। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर पूर्व सांसद पर डकैती व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था। मामले में हाजिर न होने पर कुछ दिन पहले वारंट जारी किया गया था। बुधवार को पूर्व सांसद जिला एडीजे प्रथम न्यायालय में हाजिर हुए। मामले में बहस के बाद पूर्व सांसद को जमानत मिल गई। जमानत के बाद पूर्व सांसद से मिलने के लिए उनके समर्थक कचहरी में पहुंच गए।