Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Bathinda, a speeding car hit someone who was returning from duty.

बठिंडा के ध्यानार्थ :: सड़क हादसे में सैनिक की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

Tue, 17 Nov 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
In Bathinda, a speeding car hit someone who was returning from duty.
परतावल (महराजगंज)। पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में क्षेत्र के पिपरा खादर गांव निवासी सेना के हवलदार दीपक निषाद (36) की मौत हो गई। रविवार रात ड्यूटी से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दीपक ने आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दीपक निषाद पुत्र बसंत निषाद भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के बठिंडा में थी। वह पत्नी और बच्चों के साथ आर्मी कैंप में रहते थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर गए थे। रात दस बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान डायवर्जन पर मुड़ते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें तत्काल आर्मी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दीपक की मौत से पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे आशीष (11), वैभव (10) और दो साल की बेटी दीपा है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में भी शोक की लहर है। ग्रामीण परिजन को ढाढ़स बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं
छठ पर्व को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच दीपक की मौत की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में पर्व की रौनक होनी थी, वहां अब चीख-पुकार मची है। बच्चों को अभी पिता की मौत की पूरी जानकारी नहीं है। उनकी मां को भी घटना के बारे में नहीं बताया गया है।


शव लेने बठिंडा रवाना हुए परिजन
दीपक का शव लेने के लिए उनके भाई जगन्नाथ और राकेश के साथ रिश्तेदार सुनील बठिंडा रवाना हो गए हैं। उनके गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। सैनिक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed