फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In 2nd day protest of power imployee

विद्युत कर्मी धरना

Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
In 2nd day protest of power imployee
दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे विद्युत कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में बैकुंठपुर विद्युत स्टेशन परिसर में मंगलवार को विद्युत कर्मियों ने धरना देकर गुस्से का इजहार किया। सभी कर्मियों ने मांग पर विचार नहीं हुआ आंदोलन तेज किया जाएगा।
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि टेक्नीशियन संवर्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है लेकिन अब तकनीकी कर्मी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हो चुके हैं। प्रदेश में अन्य स्थानो पर भी कर्मी आंदोलन पर डटे हैं। तकनीकी कर्मियों की मांगो पर जानबूझकर विचार नहीं किया जा रहा है। जिससे लंबित मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए परिचालन से जुडे कर्मियों को अलग रखा गया है। लेकिन इसी तरह से हालत बनी रही तो उनको भी शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि लंबे समय से मांगों के लिए आवाज बुलंद की जा रही है। लेकिन जिम्मेदारो को कर्मियों के हित की चिन्ता नहीं है। सभी कर्मी अपने अधिकार की लडाई के लिए संर्घष में आगे हैं। मांगे पूरी नहीं होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस दौरान संघ के जिला उप सचिव सुनील कुमार, दीपक सिंह, हरिओम, सुरेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, अशोक पासवान, शैलेन्द्र, बृजभान, समसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed