फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Imran first, Mustafa ranked second in long jump

लंबी कूद में इमरान प्रथम, मुस्तफा को दूसरा स्थान

Sun, 03 Dec 2017 12:29 AM IST
महराजगंज(ब्यूरो)
महराजगंज(ब्यूरो) Updated Sun, 03 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Imran first, Mustafa ranked second in long jump
लंबी कूद में इमरान प्रथम, मुस्तफा को दूसरा स्थान - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। शनिवार को महराजगंज स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ धनेवा - धनेई स्थित स्टेडियम में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को खेल से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बेहतर संसाधन और अवसर मिले तो बच्चे जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सभी स्कूलों में विशेष रूप से होना चाहिए।

विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकू प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज, कास्मोपोलिटन स्कूल, सेंट जेवियर्स, अनूप पब्लिक स्कूल, विशप एकेडमी, आरके सन साइन, शांति बाल विद्यामंदिर, सेंटपाल पब्लिक स्कूल, सेंद्र जोसेफ स्कूल सिसवां बाजार, सटर्लिन पब्लिक स्कूल सिसवां बाजार, एमपी पब्लिक स्कूल, सेंट थामस स्कूल परतावल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद प्रतियोगिता के अंडर 13 में बालक वर्ग मंे इमरान प्रथम और मुस्तफा दूसरे स्थान पर रहे। मेराज अहमद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबीकूद अंडर 17 में अनुराग प्रथम, समीर द्वितीय, ईश्वर चंद्र और राकेश को तीसरा स्थान मिला। खेल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगठन के अध्यक्ष सीजे थामस, उपाध्यक्ष वी.के. तिवारी, सचिव महेंद्रानंद जायसवाल, रत्नेश चंद्रा, नसीम अख्तर, सद्दाम हुसैन, आरडी सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed