फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Improvement in cleanliness ranking of municipal bodies due to better waste management

बेहतर कूड़ा प्रबंधन से नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार

Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Improvement in cleanliness ranking of municipal bodies due to better waste management
बेहतर कूड़ा प्रबंधन से नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की नगर निकायों में कूड़ा प्रबंधन की बेहतर युक्ति अपनाकर स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की कोशिश की जा रही है। बीते दिनों जारी हुुई रैंकिंग में आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि सभी नगर निकायों ने इस पर अमल किया है।
वर्ष 2018 में महराजगंज नगर पालिका नार्थजोन में 377वें पायदान पर रहा, वहीं वर्ष 2022 में 323 पयदान की छलांग लगाते हुए 54 वें स्थान पर आ गया। इससे नगर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत महसूस की। इसे अब टॉप टेन में शामिल कराने के लिए अब पूरा जोर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश स्तर पर 25 वां और राष्ट्रीय स्तर पर नार्थ जोन में 54 वां स्थान मिला है। 59 हजार आबादी वाली नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह पता चला है कि नगर निकायों को स्वच्छ बनाने के लिए बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका ने प्रदेश में 43 वां और राष्ट्रीय स्तर (नार्थ जोन) में 70वां स्थान हासिल किया था, लेकिन, एक साल बाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश में 22 रैंक अधिक लाकर 25 वां स्थान हासिल किया है। जबकि राष्ट्रीय स्तर(नार्थ जोन) में 16 रैंक अधिक लाकर 54 वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत हुई थी, तो महराजगंज नगर पालिका की स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। बेहतर कूड़ा प्रबंधन की युक्ति अपनाते हुए पालिका ने सुधार की कोशिश की। नतीजतन नार्थ जोन की सूची में वर्ष 2018 में 377 वां, 2019 में 336 वां और 2020 में नार्थ जोन की सूची में 84 वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में नगर निकायों की रैकिंग
नार्थ जोन की सूची में वर्ष 2018 में महराजगंज नगर पालिका 377, नौतनवां 277, घुघली 870, आनंदनगर 447, सिसवा 532, निचलौल 423, सोनौली 1012 वें स्थान पर रहा। वर्ष 2019 में नौतनवां नगर पालिका 287, महराजगंज 336, घुघली 254, आनंदनगर 245, सिववा 34, निचलौल 572 एवं सोनौली नगर पंचायत ने 745 वां स्थान हासिल किया था।
वर्ष 2020 में महराजगंज नगर पालिका ने लगाई 252 पायदान की छलांग
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग 2020 में महराजगंज नगर पालिका ने 252 पायदान की छलांग लगाई। नार्थ जोन में 25 से 50 हजार आबादी वाले निकायों की रैंकिंग महराजगंज नगर पालिका को 84 वां स्थान मिला था। वहीं नौतनवां नगर पालिका परिषद 135 वें स्थान पर रहा। नार्थ जोन में महराजगंज को 84वां स्थान मिला था। नौतनवां 135, आनंदनगर 193, घुघली 300, निचलौल 443, सिसवां बाजार 192, सोनौली नगर पंचायत 204 वें स्थान पर रहा।

नगर क्षेत्र में बेहतर ढंग से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था है। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में मशीनें लग चुकी हैं। घर-घर कूड़ा उठान कराने की व्यवस्था है। रैंकिंग में सुधार लाने के लिए सभी कर्मियों ने टीम भावना से कार्य किया। जिससे यह सफलता मिली है। नगर को टॉप टेन में शामिल कराने के लिए बेहतर ढंग से कार्य करने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
- आलोक कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed