फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Improved seeds can be obtained from the state seed store.

Maharajganj News: राजकीय बीज भंडार से पा सकते हैं उन्नतिशील बीज

Tue, 11 Nov 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Improved seeds can be obtained from the state seed store.
महराजगंज। रबी की बोआई का मौसम अनुकूल देख सिर्फ किसानों ने ही नहीं बल्कि कृषि विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद के 12 राजकीय बीज भंडार पर 19 हजार क्विंटल बीज इस बार पहुंचा है जिसकी बिक्री 46.80 रुपये प्रति किलो की दर से किसानों को दी जाएगी। सर्वाधिक मात्रा में राजकीय बीज भंडार सिसवां व सदर के हिस्से में मिली है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार गेहूं की बोआई लगभग 1.45 लाख हेक्टेयर पर होनी है। इसके लिए उन्नत प्रजाति के बीजों की उपलब्धता किसानों को उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सभी गोदामों पर गेहूं व दलहन के बीज पर्याप्त मात्रा में पहुंचा दिए हैं। कृषि विभाग में पंजीकृत किसान अपना आधार नंबर बताकर राजकीय बीज भंडार पर उपलब्ध बीज का लाभ सस्ते दर पर ले सकते हैं। सदर राजकीय बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल ने बताया कि कृषि विभाग के पंजीकृत किसान पीओएस मशीन फिंगर प्रिंट की छाप लगवाकर रकबे के अनुसार बीज सस्ती दर पर प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि बाजार में बिक रहे बीजों की गुणवत्ता के कारण किसान कई बार महंगा बीज खरीदकर भी उत्पादन में मात खाते हैं। लेकिन राजकीय बीज भंडार पर मिलने वाला बीज जिले के मौसम व मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर पहुंचती है इसलिए विभागीय बीज से ही बोआई किसानों को करनी चाहिए जिससे अधिक से अधिक उत्पादन लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed