फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Improve facilities for disabled and senior voters at all booths

Maharajganj News: सभी बूथों पर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुविधाएं बेहतर बनाएं

Sat, 13 Apr 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 13 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Improve facilities for disabled and senior voters at all booths
फोटो
विज्ञापन

गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गर्मी से बचाव के भी सभी इंतजाम बूथों पर किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा ने दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के साथ कलक्ट्रेट सभागार में संवाद किया। जिलाधिकारी ने दिव्यांग-वरिष्ठ मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बूथों पर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। इन सुविधाओं में रैंप, पृथक कतार, भूतल पर मतदेय स्थल की व्यवस्था, ब्रेल लिपि में मतदाता सूचना पर्ची, व्हील चेयर सहित अन्य इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए हैं। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गर्मी से बचाव के भी सभी इंतजाम बूथों पर किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा पर्व है। इस बार देश में कुल 96 करोड़ मतदाता मिलकर अगले पांच वर्षों के लिए सरकार को चुनने का कार्य करेंगे। इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि आप लोगों के वोट करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि इस बार फॉर्म 12 डी के माध्यम से बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसलिए हमारी पूरी तैयारी होगी कि कोई मतदाता छूटने न पाए। आप लोगों से अपेक्षा ही और पूरा विश्वास है कि यहां उपस्थित सभी लोग न सिर्फ स्वयं अपने मत का प्रयोग करेंगे, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। संवाद कार्यक्रम को नागेंद्र, संजीव प्रजापति, रामचंद्र सहित अन्य दिव्यांग/वरिष्ठ मतदाताओं ने भी संबोधित किया और लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, तहसीलदार सदर अमित सिंह, दिलीप गुप्ता, रुदल पटेल, मनोज श्रीवास्तव, सुबोध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed