फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Commuters find relief as 14 additional buses are introduced in the district.

Maharajganj News: जनपद में बढ़ीं 14 बसें तो यात्रियों को मिलने लगी राहत

Sun, 04 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Commuters find relief as 14 additional buses are introduced in the district.
महराजगंज डिपो से 74 बसों का संचालन, दूसरे डिपो की 14 बसें भी बढ़ीं
विज्ञापन

बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करने से मिली राहत

महराजगंज। जिले में रोडवेज बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिल रही है। वर्तमान समय में महराजगंज क्षेत्र में 88 रोजवेज बसें संचालित हो रही हैं। इनमें 74 महराजगंज की हैं। अगस्त तक जिले के यात्रियों की दूसरे जिलों में आवाजाही मुख्य रूप से 74 बसों के माध्यम से होती थी। इससे कई मार्गों पर बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहती थीं। सीट नहीं मिलने पर यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता था। पिछले करीब 15 दिनों से दूसरे डिपो की 14 बसों के महराजगंज आने-जाने से यात्रियों को कुछ राहत मिली है।
दूसरे डिपो से आने वाली बसों में सबसे अधिक चार बसें सिद्धार्थनगर डिपो की हैं। इसके अलावा राप्तीनगर डिपो की तीन बसें महराजगंज आ-जा रही हैं। बस्ती, गोरखपुर और देवरिया डिपो से दो-दो बसें जिले में संचालित हो रही हैं। वहीं, पडरौना डिपो की एक बस भी महराजगंज आ-जा रही है। इससे प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ी है।
विज्ञापन

अगस्त तक महराजगंज डिपो की बसों पर ही दूसरे जिलों की यात्रा के लिए अधिक निर्भरता थी। सुबह और शाम के समय यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता था। कई बार यात्रियों को बस में खड़े होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अतिरिक्त बसों के संचालन से अब यात्रियों के पास आवागमन के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

दूसरे डिपो की बसें आने से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है। भीड़ कम होने से यात्रियों को पहले की अपेक्षा राहत मिल रही है। हालांकि, दूसरे डिपो की बसों के संचालन से महराजगंज डिपो की आय प्रभावित हो रही है। स्थानीय डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से आय पर इसका असर पड़ रहा है।
-संजय प्रेमी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article