{"_id":"5ac3c9c94f1c1bf4618b53f1","slug":"immeditately-complete-the-incomplete-pm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे पीएम आवास को तत्काल कराएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे पीएम आवास को तत्काल कराएं
Maharajganj
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हाउस का निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मंगलवार तहसील दिवस के समाप्त होने के बाद परियोजना निदेशक रविंद्र बीर ने नौतनवां ब्लॉक के गनेशपुर गांव में पीएम आवास निर्माण का जायजा लिया। इसमें तीन आवास अधूरे होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंनेप्रधानमंत्री आवास को तत्काल पूर्ण करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बताया कि गांव के ही विजय कुमार व अन्य लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला है। लेकिन मौके पर निरीक्षण किया गया तो सभी शिकातकर्ताओं के पक्के भवन पहले से ही बने हैं। उन्होंने गांव का निरीक्षण किया तो गांव में 24 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास मिलने की बात समाने आई। बताया कि तीन आवास पूर्ण नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द आवास पूर्ण कर कार्यालय को रिर्पोट दें। वहीं गांव के ग्राम प्रधान को शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित गांव का भ्रमण कर शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करें जिससे जल्द से जल्द गांव को खुले में शौच मुक्त किया जा सके। इस मौके पर नौतनवां बीडीओ बसंती देवी आदि मौजूद रही।