फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegally constructed building demolished

Maharajganj News: अवैध तरीके से निर्मित भवन को कराया ध्वस्त

Thu, 09 Oct 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Illegally constructed building demolished
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगवलिया टोला करौता में बुधवार को तहसील व पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर एक मकान को ध्वस्त कराया। प्राथमिक विद्यालय व सड़क की जमीन पर वर्षों से अवैध तरीके से निर्मित भवन को ध्वस्त कराकर जमीन कब्जा मुक्त करा दी गई। गंगवलिया टोला करौता निवासी विक्रम पासवान ने वर्ष 2017 में तहसील कोर्ट में और फिर हाईकोर्ट इलाहाबाद में अवैध निर्माण को लेकर वाद दाखिल किया था। तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट इलाहाबाद का आदेश आने के बाद बुधवार को तहसील प्रशासन ने परसामलिक और बरगदवा थाने की फोर्स की कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर लगवाकर अवैध रूप से निर्मित मकान को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान नौतनवा तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, लेखपाल रमेश, परसामलिक थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed