फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal sale and storage of firecrackers will land you in jail.

Maharajganj News: पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण करने पर जाएंगे जेल

Mon, 06 Oct 2025 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Illegal sale and storage of firecrackers will land you in jail.
नौतनवा। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने आगामी दीपावली के मद्देनजर रविवार की सुबह थाने में मातहतों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबादी के बीच पटाखों की अवैध बिक्री एवं भंडारण हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उनपर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों को निर्धारित समय और स्थान पर ही पटाखों की बिक्री के लिए की नसीहत दी है। साथ ही लापरवाही या मनमानी करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतवनी दी है। इस दौरान चौकी प्रभारी छोटेलाल, उपनिरीक्षक संजय कुमार, फैयाज अहमद, उमाशंकर, चंदन खरवार, दिव्यांशु राय, निशांत कुमार, अनामिका चौहान, अवधेश, लक्ष्मी शंकर, श्रृंजय यादव, धर्मेंद्र तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed