फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal consignment of clothes recovered at the border, smuggler absconding in Maharajganj border

Maharajganj News: बाॅर्डर पर कपड़े की अवैध खेप बरामद, तस्कर फरार

Sun, 21 Apr 2024 08:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal consignment of clothes recovered at the border, smuggler absconding in Maharajganj border
महाराजगंज बॉर्डर पर पकड़ा गया कपड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेसी
भारत-नेपाल बाॅर्डर पर शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध तरीके से नेपाल भेजी जा रही कपड़े की खेप को बरामद की। वहीं मौके से आरोपी कपड़े की खेप छोड़कर भागने में सफल रहा। मामले में टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई टीम में शामिल सदस्य धनंजय सिंह ने कहा की मुखबिर की सूचना पर टीम भारत नेपाल बाॅर्डर के पिलर संख्या 517/23 के पास गांव श्यामकट से सटे पगडंडी रास्ते का घेराबंदी कर लिया। जहां टीम ने साइकिल की मदद से भारत से तस्करी कर नेपाल भेजी जा रही कपड़े की खेप और चार साइकिल को बरामद कर ली, जबकि आरोपी टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


बरामद कपड़े की खेप की तलाशी लेने पर 265 साड़ी, लेडीज सूट 120, लेडी स्टॉल 500 बरामद हुए। बरामद कपड़े को कब्जे में लेकर नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed