फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal clinic and X-ray center closed

Maharajganj News: अवैध क्लीनिक व एक्स-रे सेंटर कराया सेंटर बंद

Thu, 25 Apr 2024 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal clinic and X-ray center closed
महराजगंज। पुरैना कस्बे में अवैध क्लीनिक व एक्स-रे सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद करा दिया। अवैध क्लीनिक के संचालन के बारे में सूचना मिली थी। जांच के दौरान कोई प्रपत्र नहीं मिला। प्लास्टर करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध अस्पताल संचालन करने वालों में खलबली मच गई। घुघली में अवैध क्लीनिक संचालित करने वाले शटर गिराकर चले गए।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डाॅ. राजेश द्विवेदी को घुघली क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर अवैध रूप से संचालित गोरखपुर फैक्चर क्लीनिक के बारे में पिछले दिनों शिकायत मिली थी। बुधवार को वह अस्पताल पर पहुंचे। अस्पताल के बोर्ड पर डाॅ. एसके सिंह एमबीबीएस, डीआर्थो, डाॅ. जेके शर्मा एमबीबीएस व डाॅ. एसके गौंड डीआर्थो का नाम लिखा गया था। जांच टीम ने वहां अस्पताल के संचालक से सभी दस्तावेज मांगे। जांच में पाया गया कि अस्पताल बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहा है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को बंद करा दिया। दूसरी ओर से जिले में अवैध अस्पतालों की भरमार है। एक तरफ कार्रवाई हो रही है तो दूसरी ओर धड़ल्ले से अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं। बीते माह भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध अस्पताल व पैथालॉजी का बंद कराया गया था।
विज्ञापन

डाॅ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान संचालक द्वारा पंजीकरण प्रपत्र दिखाने में असमर्थता जताने पर अस्पताल बंद करा दिया गया है। जिले में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की जा रही है। कहीं से सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed