{"_id":"6a6669f11c177058f604202a","slug":"ig-inspects-nepal-apf-personnel-deployed-at-the-bit-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182064-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल एपीएफ की बीआईटी सोनौली सीमा पर तैनात, आईजी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल एपीएफ की बीआईटी सोनौली सीमा पर तैनात, आईजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सोनौली नेपाल एपीएफ की बीआईटी टीम सोनौली सीमा पर तैनात, आईजी ने किया निरीक्षण ।
एपीएफ ने सोनौली-बेलहिया सीमा पर 15 सदस्यीय बॉर्डर इंटरैक्शन टीम को किया तैनात
सोनौली। नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) ने सोनौली-बेलहिया सीमा पर 15 सदस्यीय बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (बीआईटी) की तैनाती कर दी है। नेपाल सीमा पर बढ़ती तस्करी, मानव तस्करी और राजस्व चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। रविवार को एपीएफ के महानिरीक्षक सोनौली सीमा का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल ने सोनौली सीमा क्षेत्र का दौरा कर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीआईटी टीम सादे वेश में रहकर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखेगी, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेगी तथा स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्र कर तस्करी नेटवर्क और अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई में सहयोग करेगी।
जानकारी के अनुसार, यह टीम झापा के काकड़भिट्टा, इलाम के पशुपतिनगर, मोरंग के रानी-जोगबनी, पर्सा के वीरगंज, रुपन्देही के बेलहिया (सोनौली) समेत 10 प्रमुख सीमा चौकियों पर तैनात की गई है। इसके अलावा बांके, कंचनपुर, रसुवा और मुस्तांग के कोरला नाकों पर भी बीआईटी की सक्रिय तैनाती रहेगी। प्रत्येक टीम में एक सब-इंस्पेक्टर या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार से पांच जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन
नेपाल एपीएफ के अनुसार, पारंपरिक गश्त और चेकपोस्ट व्यवस्था से अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के कारण यह नई रणनीति अपनाई गई है। बीआईटी स्थानीय समुदाय से समन्वय स्थापित कर सूचना आधारित कार्रवाई करेगी, इससे सीमा सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी। आवश्यकता पड़ने पर इन टीमों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों में भी लगाया जाएगा।
वहीं आईजी नारायण दत्त पौडेल ने सीमा दौरे के दौरान अधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता के साथ कार्य करने, स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाने तथा तस्करी एवं मानव तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल कुमार चौकी प्रभारी सोनौली उमाकांत सरोज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।