Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If you want to play band, book one month in advance.

Maharajganj News: बैंड-बाजा बजवाना है तो एक माह पहले करें बुकिंग

Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
If you want to play band, book one month in advance.
महराजगंज। देवोत्थानी एकादशी के बाद सहालग की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग हर दिन शादी-विवाह के आयोजन हो रहे हैं। शुभ तिथियां की संख्या सीमित होने के कारण एक ही दिन कई-कई मित्र रिश्तेदारों के निमंत्रण आने से लोगों की व्यस्तता बढ़ गई है। सीमित लग्न मुहूर्त के कारण बरात की अगवानी के लिए बैंड बैंडबाजा का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। तय तिथि से एक माह पहले बुकिंग करना पड़ रही है। बैंडबाजा संचालक एक ही दिन में चार से पांच जगह बुक हैं।
विज्ञापन

भिटौली आशिकी बैंड के मो. आमिर के मुताबिक बैंडबाजा की बुकिंग दूरी, बैंड की ट्राली, साजसज्जा व आदमियों पर निर्भर है। इस वर्ष तो उनके यहां एक भी दिन बुकिंग नहीं हो सकती क्योंकि एक-एक दिन चार से 5 जगह बैंडबाजा बुक है। कहीं बरात विदा करने की बुकिंग है तो कहीं बरात के अगवानी की। उन्होंने बताया कि 20 किमी के भीतर बुकिंग के लिए सबसे कम 35 हजार रेट है। भांगड़ा बैंड के संचालक मुश्ताक ली ने बताया कि नवंबर में 18, 21, 22, 23 ,25, 30 तो दिसम्बर में सिर्फ 4-5 तारीख को तेज लग्न है। सिर्फ उनके यहां ही नहीं बल्कि जिले में कोई बैंडबाजा इन तिथियों में नहीं मिलेगा। अगर कस्बे की बुकिंग है तो बजाने वालों की आठ संख्या के आधार पर 40 से 55 हजार रुपये बुकिंग रेट है। इस समय जनवरी व फरवरी 2026 की बुकिंग चल रही।
विज्ञापन

नाश्ता व भोजन में देसी के साथ फास्ट फूड भी : सहालग में देसी के साथ सेहत के लिए सुरक्षित भोजन का प्रचलन बढ़ा है। खाने में पूड़ी, कचौड़ी, तंदूरी नान, पनीर, मशरूम, मिक्स वेज के साथ बाटी चोखा, डोसा, मक्का रोटी सरसो साग के आइटम दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटर्स के मुताबिक पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का मेल मेहमानों को हर शादी में नया अनुभव दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed