फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If you have not installed high security number plate then do not come to ARTO.

Maharajganj News: नहीं लगवाया है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तो मत आइयेगा एआरटीओ

Thu, 14 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
If you have not installed high security number plate then do not come to ARTO.
महराजगंज। इन दोनों एआरटीओ कार्यालय में सख्ती बढ़ गई है। वाहनों से जुड़े काम कराने के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का होना अनिवार्य कर दिया गया है। एआरटीओ कार्यालय में 8 से 10 लोग प्रत्येक दिन बगैर काम कराए लौट रहे हैं, क्योंकि उनके ऊपर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। जिले में कुल 3,81,270 सक्रिय संचालित वाहन हैं। इसमें करीब तीन लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा चुके हैं। करीब 30 से अधिक वाहन कट चुके है। अभी करीब 81 हजार से अधिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाहनों की चोरी रोकने और टोल प्लाजा पर टैक्स में हेरफेर न होने को लेकर सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य किया। इसमें शासन ने सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना निर्धारित किया है। इसके बाद भी जनपद में काफी संख्या में वाहन बिना इस तरह की नंबर प्लेट के मार्गों पर फर्राटा लगा रहे हैं। बीते दिनों राजप्रकाश एआरटीओ कार्यालय में मिले थे। उन्होंने बताया कि बाइक का पेपर ट्रांसफर कराना है, कार्यालय में आने के बाद सभी प्रपत्र तैयार हो गए, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है तो लौटा दिया गया। नंबर प्लेट लगवाकर अपडेट कराने के लिए कहा गया है। इसी तरह से सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी का पेपर दूसरा लेना है, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर बाइक पर नहीं है। इस वजह से पेपर नहीं मिला। इसी तरह से अन्य लोगाें ने भी समस्याओं को बताया।
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन संबंधी कोई काम नहीं होगा। हर हाल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेट पर हाई प्रेशर मशीन से नंबर एवं पिन डाला जाता
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक बार लगने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता। इसके साथ ही प्लेट स्कैन करते ही वाहन की पूरी जानकारी मिलती है। टोल प्लाजा पर फीस कटवाने में हेरफेर नहीं किया जा सकता। इस प्लेट पर हाई प्रेशर मशीन से नंबर एवं पिन डाला जाता है। इससे यह प्लेट हर जगह तैयार नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed