फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'If the road is not created then the movement will'

‘सड़क नहीं बनी तो आंदोलन करेंगे’

Tue, 24 Jul 2018 01:01 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
'If the road is not created then the movement will'
‘सड़क नहीं बनी तो आंदोलन करेंगे’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बागापार की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए सोमवार को भाकियू नेता सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले। गांव वालों ने जिलाधिकारी ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि समय रहते क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के नौतनवां की तहसील इकाई के अध्यक्ष सुुुुरेश चंद ने कहा कि ग्राम पंचायत बागापार के कोदईपुर टोला से बहेरवा, पंडितपुर, परासखांड़ से ग्राम पंचायत विजयपुर की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार जिम्मेदारों से कहा गया। हर बार आश्वासनों की घुट्टी पिलाई गई, लेकिन सड़कों की मरम्मत कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान रामाशीष, कासिम अली, नियाज अहमद, जितेंद्र, रामअधार, अमरजीत, नासिर अली, रूदल वर्मा, इंद्रजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed