फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If taste is not controlled then diabetes and blood pressure out of control.

Maharajganj News: स्वाद पर नहीं कंट्रोल तो मधुमेह-रक्तचाप आउटऑफ कंट्रोल

Wed, 06 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
If taste is not controlled then diabetes and blood pressure out of control.
महराजगंज। सहालग के सीजन में लोग जमकर तला-भूना भोजन खा रहे हैं। इससे करीब 30 फीसदी लोगों का मधुमेह और रक्तचाप बढ़ गया है। हर दिन जिला अस्पताल की ओपीडी में इससे पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को कचौड़ी-पकौड़ी खाने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही जिनका मधुमेह नियंत्रित है, उनको 20 ग्राम प्रत्येक दिन गुड़ खाने की डॉक्टर सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। पकौड़े और पराठा खाने के शौकीन समारोह में मिठाई भी खा रहे हैं। ऐसे में 10 से 15 फीसदी रोगियों का मधुमेह और 15 से 20 फीसदी लोगों का रक्तचाप बढ़ जा रहा है। कई ऐसे भी मरीज हैं, जो चाय-कॉफी अधिक लेते हैं। उनके शरीर में चीनी की मात्रा सामान्य से दो से तीन गुना अधिक पहुंच रही है। तकलीफ बढ़ने पर मरीजों को परहेज करने और चीनी के बजाय गुड लेने को सलाह दी जा रही है। जिनका मधुमेह नियंत्रित है, उनको 15 से 20 ग्राम गुड़ खाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बाजरे की रोटी, बथुआ, मेथी की साग से मिलेगा पोषक तत्व
आयुष अनुभाग के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सर्दी में चिकनाई युक्त भोजन की मात्रा अधिक होने से सामान्य लोगों का वजन भी बढ़ रहा है। ऐसे में लोग बाजरे की रोटी और सीमित मात्रा में गुड़ खाएं यह फायदेमंद है। बबुआ, मेथी, सरसों का साग का इस्तेमाल भी शरीर को पोषक तत्व पहुंचाएंगे। शादी में मिठाई और तले भोजन की बजाय सूप, सलाद, चूल्हे को रोटी, बिना तड़के वाली दाल के साथ खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें

-चाय और काफी कम पीएं, सूप पी सकते हैं।
-पराठा, पकौड़े समेत अन्य तली सामग्री से बचें।
-व्यायाम-योग करना बंद न करें इनका समय बढ़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed