{"_id":"657a09285456ef11a50ea1b4","slug":"if-progress-report-is-not-given-within-15-days-salary-will-be-stopped-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11596-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 15 दिन में नहीं दी प्रगति रिपोर्ट तो रुक जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 15 दिन में नहीं दी प्रगति रिपोर्ट तो रुक जाएगा वेतन
Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 26 जनवरी तक चलने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा व विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सुगम एवं सुचारू रूप से चलाने व विकास कार्यों को आमजन मानस तक पहुंचाने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सभी पात्रों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराएं। अधूरे पड़े विकास कार्य जल्द पूरा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 15 दिनों में मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराए, ऐसा न होने पर वेतन रोक दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नीना वर्मा, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, उपायुक्त जिला उद्योग मौजूद रहे। संवाद