{"_id":"67099cef13cbbadcc80ba484","slug":"if-he-could-not-repay-the-bank-loan-he-became-a-thief-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133382-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैंक का कर्ज नहीं चुका पाया तो बन गया चोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैंक का कर्ज नहीं चुका पाया तो बन गया चोरा
Sat, 12 Oct 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बैंक से लिया गया कर्ज चुका पाने में असमर्थ हुआ तो चोरी की घटनाओं में शामिल हो गया। कई घटनाएं कीं, लेकिन बृहस्पतिवार को धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में चोरी के आरोप में पकड़ा गया। भिटौली पुलिस ने उसके पास से लगभग 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सिराजुल हक उर्फ जमील, निवासी मनिकौरा टोला, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को शुक्रवार को दोपहर में पिपरा खादर से गिरफ्तार किया गया है। उसने 10 अक्तूबर की रात में धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी और सोने के आभूषण चुराए थे।
गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी के आभूषण बरामद हुए। सिराजुल हक उर्फ जमील के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले भी हैं। उसके खिलाफ जनपद महराजगंज और सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सिराजुल हक पेशे से मजदूर है। शादी-ब्याह में टेंट लगाने का काम करता है। उसने वर्ष 2011 में भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे न चुका पाने के कारण कर्ज बढ़कर चार लाख रुपये हो गया।
इसी आर्थिक तंगी के चलते वह चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गया। वह उन ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाता है जिनमें तिजोरी नहीं होती थी। इस बार भी, आरोपी ने धर्मपुर बाजार की सचिन ज्वेलर्स की दुकान की रेकी की और रात में ताला तोड़कर चोरी की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया।