{"_id":"602578fc8ebc3ee928601ee6","slug":"idea-maharajganj-news-gkp3843869153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडिया फेस्टिवल 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइडिया फेस्टिवल 22 को
विज्ञापन
आइडिया फेस्टिवल 22 को
शिक्षण संस्थान के न्यूनतम एक-एक शिक्षकों को करना है प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिक्षा के क्षेत्र में नव विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए आइडिया फेस्टिवल का आयोजन होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले फेस्टिवल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही उसका नाम राज्य स्तर के लिए भी प्रस्तावित किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात और डायट एवं निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के शिक्षा संबंधी नवविचारों को बाहर लाने और उन्हें प्रोत्साहित किए जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक शिक्षण संस्थान से न्यूनतम एक-एक शिक्षकों की प्रतिभागिता की व्यवस्था बनाई गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों की प्रतिभा को निखारने के लिए 22 फरवरी को आइडिया फेस्टिवल का आयोजन होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर शिक्षकों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने को कहा गया है।