{"_id":"67dc6828c781d1a653042d5d","slug":"i-dont-have-knowledge-of-painting-please-pass-me-the-exam-and-i-will-learn-it-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145053-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ‘चित्रकला का नहीं है ज्ञान पास करिए तो सीख लूं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ‘चित्रकला का नहीं है ज्ञान पास करिए तो सीख लूं’
Fri, 21 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीन केंद्रों पर कड़ी निगरानी में चल रही है। मूल्यांकन में परीक्षार्थियों की अजब-गजब मांगे भी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी मिल रही हैं, जिसकी चर्चा परीक्षक एक-दूसरे से करते हुए माहौल को हल्का बना ले रहे हैं।
महराजगंज इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल चित्रकला व गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिका जांची गई। यहां कुल 12468 उत्तर पुस्तिका तय समय तक मूल्यांकित हुई। केंद्र पर उप नियंत्रक डाॅ. सुजीत चौधरी ने बताया कि चित्रकला और गृह विज्ञान की दो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई तो चित्रकला में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि चित्रकला का नहीं है ज्ञान उत्तीर्ण करें जिससे सीख सकूं। इसी तरह गृह विज्ञान में लिखा मिला कि बनाना खिलाना पक्का आता है, बस लिखने में कमजोरी है। व्याधि समझकर पास करिएगा दुआ मिलेगी।
सेठ आनंदराम जयपुरिया फरेंदा के उप नियंत्रक साकिर हुसैन ने बताया कि हाईस्कूल की गणित, अंग्रेजी व संस्कृत की 11934 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकित हुई। एक उत्तर पुस्तिका संस्कृत की ऐसी मिली जिसमें उत्तर लिखने के बाद माता सरस्वती मदद करना कोष्ठक में लिखा गया था। जवाब पूरे लिखे थे, लेकिन हर उत्तर के बाद देवी से मदद मांगी गई थी।
विज्ञापन
जीएसवीएस में उप नियंत्रक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी की 16847 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकित हुई। किसी उत्तर पुस्तिका में विशेष कुछ लिखे होने की बात तो नहीं थी। संवाद