फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hut burnt due to fire in Sohgibarwan

सोहगीबरवां में आग लगने से झोपड़ी जली

Wed, 07 Sep 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hut burnt due to fire in Sohgibarwan
सोहगीबरवा के टोला मटियारवा में जला आशियाना।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
सोहगीबरवां में आग लगने से झोपड़ी जली
विज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)। क्षेत्र के सोहगीबरवां गांव के मटियरवा टोला पर सोमवार की आधी रात को लगी आग से एक परिवार का टीनशेड और फूस की बनी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं, उसमें बंधे दो मवेशी भी झुलस गए। वहीं, एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। गनीमत रहा कि झोपड़ी के अंदर तीन मासूम बच्चों के साथ सो रही महिला ने किसी तरह जान बचा ली।
सोहगीबरवा गांव के टोला मटियरवा निवासी उषा देवी ने कहा कि हर रोज की तरह सोमवार को भी मवेशियों को चारा खिलाने के बाद टीनशेड और झोपड़ी में बांधकर सो गई। दरअसल, आधी रात को अचानक झोपड़ी के अंदर धुआं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। उसके बाद पास में सो रहे तीन मासूम बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला। उसके बाद आग लगने की शोर मचाने लगी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल को मौके पर पहुंच आग लगने से नुकसान होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल पीड़िता को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed