फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wife killed Husband with lover in maharajganj

खुलासा: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी ददर्नाक मौत, गले पर लोहे का पाइप रखकर दबाया, फिर सीने पर बैठ गई पत्नी

Sat, 03 Jun 2023 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Sat, 03 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

कमलेश की पत्नी ममता का संबंध कुआचाप गांव के युवक प्रदीप से था। इन दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। इस बात की भनक ममता के पति कमलेश को लगी तो दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक होने लगी। इसके बाद ममता ने प्रेम संबंधों में आड़े आ रहे पति कमलेश को रास्ते से हटाने की ठान ली।

विज्ञापन
wife killed Husband with lover in maharajganj
पुलिस के गिरफ्त में हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर गोलघर चौराहे के रहने वाले कमलेश निषाद (26) की मौत की गुत्थी शुक्रवार को सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार, कमलेश की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन


पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति के गले पर लोहे का पाइप रखकर दबाया। फिर सीने पर बैठ गई। जब तक कमलेश की मौत नहीं हुई, तब तक गला दबाए रखा। अपने किए पर पर्दा डालने के लिए शव का फंदे से लटका दिया। पुलिस ने कमलेश की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कमलेश की पत्नी ममता का संबंध कुआचाप गांव के युवक प्रदीप से था। इन दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। इस बात की भनक ममता के पति कमलेश को लगी तो दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला मर्डर: शादी नहीं करने से नाराज हुई महिला दोस्त, प्रेमी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

इसके बाद ममता ने प्रेम संबंधों में आड़े आ रहे पति कमलेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके लिए वह मौके की तलाश में थी। पुलिस के अनुसार, 22 मई की रात में कमलेश नशे की हालत घर पर आकर सो गया। पत्नी ने थोड़ी देर बाद मोबाइल से फोन कर प्रेमी को रात में ही बुलाया।

प्रेमी जब घर पहुंचा तो ममता ने सो रहे पति के गले पर पाइप रख दी। प्रेमी ने कमलेश का हाथ पकड़ लिया। छटपटा रहे कमलेश के सीने पर वह खुद बैठ गई। जब उसने दम तोड़ दिए, तब सीने से उतरी। हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए उसने पूरी कोशिश की, लेकिन बार-बार बयान बदलने और मोबाइल फोन का सीडीआर खंगालने पर उसकी हककीत सामने आ गई। क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार सिंह बताया कि कमलेश की पत्नी ममता निषाद व उसके प्रेमी प्रदीप निषाद निवासी कुआचाप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: एकतरफा मोहब्बत में हुआ पागल: सिरफिरे शोहदे ने छात्रा को धमकाया, शादी की तो मंडप में मार दूंगा गोली

वारदात वाले दिन सबसे ज्यादा फोन प्रेमी के पास की

कमलेश के पिता रामकिशुन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने और सीने पर चोट के निशान मिले थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की पता चला था कि कमलेश निषाद की पत्नी ममता की चाल चलन ठीक नहीं था।

इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि वारदात वाले दिन उसने सबसे ज्यादा फोन प्रेमी प्रदीप निषाद को किया था। इसी से पुलिस को दोनों पर शक गहरा गया।

इसे भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार: छह साल बाद परिवार में लौटे युगल, घरवालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल

फोन नंबर लिया फिर दोस्ती प्यार में बदल गई
पुलिस के अनुसार कमलेश की पत्नी ममता ने बताया कि कुआचाप निवासी प्रदीप निषाद की उसके गांव हरखपुरा के खजुही में रिश्तेदारी है। वह एक कार्यक्रम में आया था, उसी दौरान उसने मेरा मोबाइल फोन नंबर ले लिया। फोन के माध्यम से प्रेम संबंध हो गया। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

परिवार के लोगों ने जबरदस्ती कमलेश निषाद से शादी कर दी। इसके बाद भी हम दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। इसकी भनक पति कमलेश लग गई थी। उसने निगरानी शुरू कर दी थी। मोबाइल फोन छीन भी लिया था। इससे परेशान रहने लगी थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed