{"_id":"6a4d5ec92f1785eb220e4bbd","slug":"husband-catches-wife-with-lover-at-midnight-five-challaned-after-hours-of-commotion-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180723-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति ने आधी रात को पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, घंटों हंगामे के बाद पांच का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति ने आधी रात को पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, घंटों हंगामे के बाद पांच का चालान
विज्ञापन
श्यामदेउरवा चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पांच का शांतिभंग में चालान
विवाहिता का एक बेटा है और दो बेटों का पिता है आरोपी प्रेमी
परतावल। विवाहेतर प्रेम संबंध का एक मामला मंगलवार को श्यामदेउरवा चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। आधी रात को प्रेमी के साथ घर से निकली विवाहिता को उसके पति ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। विवाद शांत नहीं होने पर पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का अपनी रिश्तेदारी में कुशीनगर जिले के एक गांव में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान एक विवाहिता से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चल रहा था। मामले की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में पहले से ही तनाव बना हुआ था। परिजन के अनुसार, विवाहिता का एक बेटा है जबकि युवक दो बेटों का पिता है।
सोमवार देर रात विवाहिता अपने पति के साथ घर में सोई थी। आरोप है कि इसी बीच वह प्रेमी के साथ चली गई। कुछ देर बाद पति की नींद खुली तो पत्नी के घर में न होने पर उसे संदेह हुआ। उसने तलाश शुरू की और पीछा करते हुए श्यामदेउरवा में दोनों को पकड़ लिया। दोनों के आमने-सामने आते ही विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
श्यामदेउरवा चौराहे पर काफी देर तक हंगामा और तीखी नोकझोंक होती रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों, एक दंपती और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी युवती के भाई सहित पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर चालान कर दिया।
एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लोगों का चालान कर दिया।