{"_id":"66631bc5bfcf16398c072fb6","slug":"husband-brutally-beats-wife-along-with-family-members-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124170-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति ने परिजनों के साथ पत्नी को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति ने परिजनों के साथ पत्नी को बेरहमी से पीटा
Fri, 07 Jun 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर पति ने घायल पत्नी को अचेत होकर जमीन पर गिरने के बाद परिजनों के सहयोग से सड़क किनारे पटरी पर सुला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पांच जून की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी निवासी एक युवती की शादी थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव निवासी एक युवक से करीब 19 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच बीते कुछ महीनों से महिला के ससुराल वालों ने मामूली बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद महिला करीब चार माह पहले मायके नेपाल चली गई। इसका फायदा उठाते हुए महिला के पति ने कुशीनगर जिले के खड्डा थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला से मंदिर में दूसरी शादी रचा ली। जिसकी सूचना पहली पत्नी को लगी तो वह मां और बेटे के साथ ससुराल शीतलापुर पहुंची, जहां पर पति घर में घुसने से रोकने लगा। जिसका विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद उसे अचेत हालत में सड़क पटरी पर रख दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की पीड़िता मायके में मां के साथ करीब 10 वर्षों से रहती है। वहां पर वह नौकरी भी करती है। पति उसे घर बुला रहा था, लेकिन वह नहीं आ रही थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। पांच जून को पति से संपत्ति की मांग करने ससुराल आई थी। आपस में मारपीट किए। थाने पर आने के बाद भी संपत्ति की मांग कर रही थी। महिला के पति के नाम से कोई संपत्ति नहीं होने की वजह से लोगों ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।