फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband and Mother in low arrested in murder case

हत्यारोपित पति व सास गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Husband and Mother in low arrested in  murder case
हत्यारोपित पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा महराज में बीते दिन गांव के पूरब नहर में एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा महराज में बीते 23 अगस्त को दिन में 10 बजे गांव के पूरब नहर में ग्रामीणों ने एक महिला का उतराता हुआ शव देखा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस घटना में मृतका श्रीजावती की मां जुराती देवी निवासी सूरपार की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर गंभीर चोट पाया गया। पुलिस ने धारा में बढ़ोतरी करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने मृतका के पति रमेश एवं सास चिनका देवी निवासी सेमरा महराज को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed