फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Humsafar's stopover made it easier to go to Delhi

Maharajganj News: हमसफर के ठहराव से दिल्ली जाना हुआ आसान

Wed, 13 Mar 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Humsafar's stopover made it easier to go to Delhi
सिसवा बाजार। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कटिहार से दिल्ली जाने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। क्षेत्र के यात्रियों का दिल्ली तक का सफर आसान हो गया है। रेलवे के इस निर्णय का व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने सराहना की। ट्रेन रुकने से करीब 1000 यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कटिहार से पुरानी दिल्ली तक चलने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस सिसवा में सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार को रुकेगी। इससे यात्रियों को लखनऊ, कानपुर, दिल्ली जाने के लिए परेशानी नहीं होगी। सिसवा कस्बा निवासी हरिराम भालोटिया ने कहा कि हमसफर के सिसवा में ठहराव से व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब खरीदारी के लिए लखनऊ, कानपुर, दिल्ली जाने के लिए ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। कस्बे के कपड़ा व्यवसायी बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि चंपारण हमसफर एक्सप्रेस सिसवा में रुकने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी फायदा होगा, अब व्यापार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

कस्बे के चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी मुकेश जायसवाल ने कहा कि सिसवा रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों की यात्रा के लिए नेपाल सीमा के ठूठीबारी, निचलौल, कुशीनगर तक के लोग आते हैं। ऐसे में हमसफर ठहराव नगर के लोगों के लिए उपहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के निवासी उत्पल विश्वास ने कहा कि हमसफर को सिसवा में ठहराव देना एक सराहनीय निर्णय है। क्षेत्र के लोग व्यवसाय के साथ साथ नौकरी मजदूरी, पढ़ाई और इलाज के लिए दिल्ली सहित बड़े शहरों की यात्रा करते हैं। उनके लिए ये ट्रेन सुविधाजनक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed