फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Humidity increased due to light rain, chances of rain today

Maharajganj News: हल्की बारिश से बढ़ी उमस, आज बारिश के आसार

Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to light rain, chances of rain today
- बारिश व वज्रपात की चेतावनी, 35 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम ने बृहस्पतिवार काे लोगों को फिर परेशान किया। दिन भर उमस रही। दोपहर बाद हुई हल्की बारिश भी लोगों को राहत दिलाने में नाकाम रही। उमस भरी गर्मी से अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। देर शाम लगभग सात बजे के बाद हल्की हवा चलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं, शुक्रवार को मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
पूर्वी यूपी में सबसे पहले मानसून के दस्तक देने के बाद भी अबतक बेहतर बारिश का लाभ नहीं मिल सका है। मानसून प्रभावी होने के बीच तेज धूप से तो लोगों को निजात मिली, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह बादलों के बीच भी सूरज की लुका-छिपी जारी रही। इस बीच हवा का रुख शांत रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। दोपहर लगभग 1:30 बजे लगभग 15 मिनट तक मुख्यालय पर हल्की बारिश तो हुई, लेकिन इस बारिश से भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। 15 मिनट बारिश और हवा का क्रम रुकने के बाद उमस बबढ़ गई। यह स्थिति शाम साढ़े छह बजे तक बनी रही। इस दौरान न्यूनतम पारा भी 29 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इसके बाद चली हल्की हवा से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

---------
महराजगंज जनपद को पूर्वानुमान के आधार पर आज से रविवार तक अलर्ट जोन में शामिल किया गया है। इस दौरान तेज हवा संग बारिश व वज्रपात की प्रबल संभावना है। बारिश क्रम प्रभावी रहने पर किसान खेत की तरफ जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed