{"_id":"685afa31fdb66ae2b00f7bad","slug":"humidity-bothered-people-heavy-rain-started-after-2-oclock-maharajganj-news-c-206-1-go11002-152784-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उमस ने किया परेशान, दो बजे के बाद झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उमस ने किया परेशान, दो बजे के बाद झमाझम बारिश
विज्ञापन
महराजगंज। दो दिन से नर्म मौसम के कारण राहत महसूस करने वालों को मंगलवार की उमस ने परेशान किया। सुबह 9 बजे से खिली धूप हल्की जरूर रही, लेकिन हवा का रुख शांत बने रहने के कारण उमस की अधिकता महसूस की गई।
उमस के कारण सोमवार के मुकाबले मंगलवार के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 28 डिग्री था। दोपहर दो बजे के बाद करीब आधे घंटे तक हुई बारिश व हवा चलने से राहत महसूस की गई।
बारिश ने मिट्टी की सूख चुकी नमी लौटाई है जिसके कारण खेती कार्य जिले में तेजी पर है। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक हवा न चलने के कारण लोगों को उमस झेलनी पड़ी। पसीने से जब लोगों की अकुलाहट बढ़ी तो दो बजे से 2:40 तक झमाझम बारिश व हवा ने राहत देने का कार्य किया।