Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Huge crowds gathered at the district's Chhath ghats, with Chhath songs playing extensively.

Maharajganj News: कोहरे की चादर ओढ़े उदित हुए भुवन भास्कर, व्रतियों ने दिया अर्घ्य

Tue, 17 Nov 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Huge crowds gathered at the district's Chhath ghats, with Chhath songs playing extensively.
महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। भोर से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस बार सूर्योदय के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सूर्य देव के दर्शन में देरी हुई।
विज्ञापन

सूर्योदय का समय सुबह 6:16 बजे था लेकिन कोहरे की चादर में सूर्य सिमटे रहे। दृश्यता घटकर 30 मीटर रह गई। इंतजार के बाद भी सूर्य नहीं दिखे तो व्रतियों ने सुबह साढ़े छह बजे तक अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

शहर के बलिया नाला, उद्योग तिराहा समेत सभी घाटों पर महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ी होकर सूर्य का इंतजार कर रही थीं। घाट हो या सड़क, हर जगह घना कोहरा था, बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। अर्घ्य के बाद श्रद्धालु घरों को लौटे तो पूरा शहर मानो थम सा गया। छठ घाटों पर सुबह 10 बजे तक श्रद्धा भक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर भाईचारे का संदेश
खनुआ क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमावर्ती डंडा नदी, घाघरा नदी और गांव के पोखरों पर भोर से ही भीड़ जुट गई। हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, शेख फरेंदा, खनुआ, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, बरगदवा उर्फ गनवरिया, सुकरौली उर्फ अरघा समेत कई इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। भारत और नेपाल के लोगों ने एक साथ अर्घ्य देकर भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से गोताखोर, पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात रहे। इस दौरान गोपाल नारायण चौधरी, आशा देवी, खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

नौतनवा में गूंजते रहे छठ गीत
नौतनवा में ‘दुखवा मिटाईं छठी मैया रऊए आसरा हमार’ गीतों के बीच महापर्व संपन्न हुआ। नगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया, दोमुहान, गोशाला, बनैलिया मंदिर एवं भुंडी छठ घाटों पर महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने भगवान भास्कर व गंगा आरती में भाग लिया और नगर पर कृपा बनाए रखने की कामना की। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर सजावट, लाइटिंग, पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा में सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह भ्रमणशील रहे।

चंदन नदी छठ घाट पर उमड़ी आस्था
ठूठीबारी में चंदन नदी तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। कालीगंज, सकहवां, बैरियां, राजाबारी समेत क्षेत्र की हजारों व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं। दीपक प्रज्वलित कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पति-पुत्र की लंबी आयु की कामना की। रामनगर, किसुनपुर, लक्ष्मीपुर खुर्द, गडौरा, जमुईकला आदि घाट भी दीयों की रोशनी से जगमग रहे। बाद में कई व्रती महिलाएं ठूठीबारी के मिनी बाबा धाम स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचीं और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

फरेंदा-निचलौल घाट पर व्रतियों ने तोड़ा 36 घंटे का उपवास
फरेंदा में महिलाओं का सुबह चार बजे से ही घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दुर्गा मंदिर मानसरोवर, प्रेम पोखरा, बनकटी, हरदीडाली, सिधवार में व्रतियों ने घंटों पानी में खड़े रहकर सूर्य का इंतजार किया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल पहुंचीं। निचलौल नगर के कोर्ट मोहल्ला स्थित बौलिया पोखरी, घोड़हवा के दामोदरी पोखरा, बरगदवा, चमनगंज पुल सहित ओबरी, बाली, खोन्हौली में सुबह तीन बजे से ही महिलाएं दउरा-डलिया लेकर पहुंच गईं। कोहरे के कारण सात बजे तक सूर्य का इंतजार करना पड़ा, फिर अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और थानाध्यक्ष योगेंद्र राय व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

सिसवा में ड्रोन से होती रही निगरानी
विकासखंड सिसवा के हेवती अमृत सरोवर पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। चिउटहां, बेलभरियां, बगही और करमही के सरोवरों को आकर्षक लाइटों और स्वागत द्वार से सजाया गया था।

छठ घाट पर भजन-कीर्तन
अड्डा बाजार के चौतरवा और भिटौली के धर्मपुर छठ घाट पर रात भर भजन-कीर्तन और जगराता हुआ। दिनेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक मणि त्रिपाठी, हरीलाल यादव ने छठ गीतों से समां बांधा। धर्मपुर में युवा समाजसेवी मोहम्मद समीर ने फीता काटकर जगराता का शुभारंभ किया और भाईचारे का संदेश दिया।


बोले अधिकारीचार दिनों से चल रहे छठ महापर्व का सकुशल समापन हुआ। शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए चारों तहसील में सीओ व एसडीएम को सुपुर्द किया गया था। जरूरत वाले स्थान पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई।
- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article