{"_id":"6a15fc868d2db087590d30b4","slug":"house-arrested-with-zila-panchayat-members-representatives-and-workers-who-threatened-suicide-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-178056-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आत्मदाह की धमकी देने वाला जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं सहित हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आत्मदाह की धमकी देने वाला जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं सहित हाउस अरेस्ट
विज्ञापन
धानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को हाउस अरेस्ट करती पुलिस।
पेट्रोल, डीजल व बिजली समस्या को लेकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की दी थी चेतावनी
फरेंदा। धानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा के साथ तमाम कार्यकर्ताओं को बृजमनगंज पुलिस ने मंगलवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने पेट्रोल, डीजल व बिजली की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने बताया कि 27 मई को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने संबंधी पत्र प्रशासन को भेजा था। पत्र में उन्होंने क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल व बिजली से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया।
मंगलवार को सुबह बृजमनगंज पुलिस उनके आवास पहुंची और शांति व्यवस्था को लेकर घर पर ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं राहुल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाने की चेतावनी दी थी।