फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hours wait after waiting, people get annoyed

घंटों इंतजार के बाद मिलती है बस, लोग परेशान

Mon, 21 May 2018 12:45 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 21 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hours wait after waiting, people get annoyed
घंटों इंतजार के बाद मिलती है बस, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को गोरखपुर के अलावा अन्य स्थानों पर यात्रा के लिए परेशानी हो रही है। यहां यात्रियों को दोपहर में घंटों इंतजार करने के बाद बस मिलती है। इससे यात्री प्राइवेट बसों की सेवा लेने को विवश हो रहे हैं। विभाग यात्रियों की इस समस्या के समाधान के प्रति लेकर गंभीर नहीं है। रविवार को दोपहर में गोरखपुर रोड पर शिकारपुर, भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवां के अलावा गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। घंटों बाद जब बस आई तो बैठने के लिए होड़ लग गई। धक्का मुक्की करते हुए किसी तरह लोग बस में बैठे।  
विज्ञापन


 बस स्टेशन पर बस इंतजार कर रहे सुरेश प्रसाद ने कहा कि श्यामदेउरवां जाना है। करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बस न आने से गर्मी में परेशानी हो रही है। वहीं बगल में में बैठे चंद्रेश पासवान ने कहा कि अगर समय से बस मिले तो कोई नहीं होती। लेकिन यहां तो हर रोज दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मेडिकल काॅलेज जाना है। रिस्तेदार की तबियत खराब है। लेकिन यहां तो करीब दो घंटे से बस नहीं मिली। यहां के कर्मचारियों से पुछने पर बताया कि अभी थोड़ी देर में बस आएगी। लोग बताते हैं कि यहां रोज दोपहर में बस नहीं मिलती है। जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। स्टेशन पर सोमवारी, किरन, जगदेव आदि यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। निचलौल डिपो के स्टेशन प्रभारी गिरजेश पांडेय ने कहा कि समय समय पर बस गोरखपुर या अन्य स्थानों के लिए भेजी जा रही है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed